Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 24 Nov 2022 11:30 am IST


जल जीवन सर्वेक्षण: उत्तराखंड के पांच जिले टॉप 127 में शामिल, दो जिलों को सख्त सुधार की जरुरत


जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों के मामले में उत्तराखंड के पांच जिले देश के टॉप 127 जिलों में आए हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने सभी प्रदेशों की अक्तूबर की रैंकिंग जारी की है। हालांकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर का प्रदर्शन इसमें खराब रहा है।जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन के कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए जल सर्वेक्षण की शुरुआत की है। छह जिले ऐसे हैं, जिन्होंने 50 से 75 प्रतिशत कवरेज की अचीवर श्रेणी में स्थान बनाया है।

75-100 प्रतिशत कवरेज श्रेणी में देश के शीर्ष 127 में ये जिले

जिला-            रैंक
पिथौरागढ़-     63
देहरादून-       70
उत्तरकाशी-    73
चमोली-         79
बागेश्वर-        87

50 से 75 प्रतिशत कवरेज श्रेणी में देश के शीर्ष 168 में ये जिले

जिला-       रैंक
पौड़ी -       35
टिहरी -      38
रुद्रप्रयाग-  77
चंपावत-    90
नैनीताल-   97
अल्मोड़ा-  139

25 से 50 प्रतिशत कवरेज श्रेेेणी में देश के शीर्ष 201 में ये जिले

जिला-             रैंक
हरिद्वार-            07
ऊधमसिंह नगर- 79