Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 23 Mar 2023 5:57 pm IST

मनोरंजन

आप नेता राघव चड्ढा के साथ स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा, फोटोज देख फैंस करने लगे ये सवाल


 राजनीति और बॉलीवुड का संबंध काफी पुराना है। बॉलीवुड सेलेब्स और नेताओं के नाम कई बारे साथ जुड़ते भी देखे गए हैं।  वहीं अब बॉलीवुड के गलियारों से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। दरअसल, बीती शाम को मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के मशहूर नेता और पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा को साथ में स्पॉट किया गया।
दोनों के एक साथ इस तरह कैमरे में कैद होने के बाद अब लोग इनके रिश्ते में होने के कयास लगाने लगे हैं। फैन्स पूछने लगे हैं कि क्या ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैन इस दौरान राघव जहां व्हाइट शर्ट और पैंट में नजर आए, वहीं परिणीती भी सफेद शर्ट और चेक पेंट्स में दिखीं।  बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति और राघव चड्ढा को 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारत में यह सम्मान पहली बार किसी को मिला है।