Read in App


• Sat, 20 Feb 2021 2:27 pm IST


भारत का अगला मंगल मिशन ऑर्बिटर मिशन होगा : इसरो प्रमुख “के सिवन”


नासा के रोवर के मंगल पर लैंडिंग आजकल देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है । इसी के चलते भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के प्रमुख के सिवन ने एक बड़ा बयान जारी किया है । इसरो के प्रमुख का कहना है कि भारत का अगला मिशन ऑर्बिटर मिशन होगा हांलाकि मिशन कब रवाना होगा इस बारे में के सिवन ने कुछ नहीं कहा है।  लेकिन इसरो प्रमुख ने बताया कि चंद्रयान -3 के बाद इसे लांच किया जाएगा । आपको बता दें कि चंद्रयान- की साल 2022 में रवाना होने की उम्मीद जताई जा रही है ।