Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 7 Jan 2022 2:00 pm IST


पाटी लिफ्ट पेयजल योजना का विधायक ने किया शुभारंभ


चम्पावत: पाटी की बहुप्रतिक्षित लिफ्ट पेयजल का कार्य पूरा हो गया है। कोरा नदी लिफ्ट पेयजल योजना का विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योजना से पाटी के ग्रामीणों को भरपूर मात्रा में पानी मिल सकेगा। स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार जताया। विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने पाटी के जौलाड़ी में लिफ्ट पेयजल योजना का उद्घाटन किया। लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण 4.26 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। पाटी क्षेत्र के लोग लम्बे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे थे। पेयजल योजना का निर्माण होने से यहां के लोगों की बड़ी समस्या का समाधान हो सकेगा। कार्यदायी संस्था जल निगम ने मुख्य टैंक तक पानी की आपूर्ति कर दी है। शीघ्र ही लोगों को पेयजल कनेक्शन दिए जाने का कार्य शुरू किया जाएगा।