Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 10 Oct 2021 3:30 pm IST


स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ पर सहायता अभियान


 देश की स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गांधी जयंती से आगामी 14 नवंबर तक विधिक सेवा एवं सहायता अभियान जारी रखे हुये है। जिसे लेकर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जज अशोक कुमार ने बताया कि विधिक सेवा के माध्यम से मदद करने का प्रयास निरंतर जारी है। जिसके तहत जरूरत मंदों का निशुल्क कानूनी सलाह के साथ ही विधिक सेवा के तहत अन्य सुविधायें प्रदान करने का भी काम किया जा रहा है। जिससे आगे भी निरंतर जारी रखा जायेगा।