Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 1 Jul 2022 4:56 pm IST


भाजपा राष्ट्रवाद, सुशासन और गरीब लक्ष्य विकास को लेकर करती है कार्य : वीरेंद्र


अल्मोड़ा में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया है। गुरुवार को प्रशिक्षण वर्ग में ‘संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर वक्ताओं ने विचार रखें। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

गुरुवार को नगर के विवेकानंद इंटर कॉलेज में हुए प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन शुभारंभ वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। 1951 से लेकर 1977 तक भारतीय जनसंघ के रूप में 1970 से 1980 तक जनता पार्टी में और 1980 से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी के रूप में राष्ट्रवाद सुशासन और गरीब लक्ष्य विकास को लेकर हम काम करते रहे हैं। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लटवाल ने भारत के वैश्विक परिदृश्य पर अपने विचार रखे। इस दौरान अलग-अलग सत्र में कई वक्ताओं ने विचार रखे।