Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 Jan 2023 9:29 am IST

मनोरंजन

'पठान' ने कश्मीर में भी दिखाया कमाल, 32 साल बाद हाउसफुल हुए थियेटर


 शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। फिल्म एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने पहले दिन ही हिंदी भाषा में 55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था जबकि अन्य भाषाओं में 2 करोड़ का कलेक्शन हुआ। वहीं दूसरे दिन फिल्म को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की छुट्टी का पूरा फायदा मिला और इसने पहले दिन से भी ज्यादा की कमाई की। बताया जा रहा है कि गुरुवार यानी रिलीज के दूसरे दिन 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर 65 रुपये का कारोबार किया।
INOX  ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया है कि, 'आज, देश में 'पठान' उन्माद के साथ, हम 32 साल बाद कश्मीर घाटी में कीमती हाउसफुल साइन को वापस लाने के लिए किंग खान के आभारी हैं, धन्यवाद शाहरुख खान।'
बता दें कि 'पठान' ने रिलीज के पहले दिन भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं।फिल्म ने देशभर में जहां पहले दिन 57 करोड़ का कारोबार किया, जिसमें 55 करोड़ हिंदी भाषा और 2 करोड़ अन्य भाषाओं में कमाए। वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 106 करोड़ हुई। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने करीब 2 साल तक जिम में पसीना बहाया और सिक्स पैक एब्स हासिल किया। फिल्म में उनकी मेहनत साफ दिख रही है।  फिल्म का निर्माण यशराज बैनर कि तले हुआ और इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।