Read in App


• Tue, 22 Oct 2024 10:55 am IST

राजनीति

जनाक्रोश रैली में भाजपा सरकार पर गरजे कांग्रेसी, उठाए प्रदेश के विभिन्न मुद्दे


नैनीताल: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों, महंगाई, महिलाओं के साथ हिंसा के साथ ही कई मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली निकली. रैली में नैनीताल, हल्द्वानी, बेतालघाट,उधम सिंह नगर कुमाऊं के अधिकांश जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे. रैली के दौरान यशपाल आर्य ने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है. प्रदेश में बेरोजगारी, पलायन तेजी से बढ़ी है. विकास की दौड़ में उत्तराखंड पीछे खिसक रहा है, मगर इससे भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता.विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने जनाक्रोश रैली का आयोजन किया. इसके लिए सभी कार्यकर्ता पंत पार्क में एकत्रित हुए. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जनता को संबोधित किया. जिसके बाद हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता माल रोड होते हुए फांसी गधेरा पहुंचें. जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रैली को रोका.