उधमसिंह नगर जिले में सीएम शिकायत पोर्टल में शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। जनवरी 2021 से 23 सितंबर 2021 तक जिले में 1412 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उधमसिंह नगर में 349 शिकायतें दर्ज हुई हैं। ज्यादातर मामले जमीन विवाद से जुड़े हैं। वहीं जिस रफ्तार से शिकायतें मिल रही हैं, उस रफ्तार से शिकायतों का निस्तारण भी किया जा रहा है।