Read in App


• Sat, 16 Mar 2024 11:10 am IST

राजनीति

रुड़की पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, फूल बरसाकर हुआ भाजपा प्रत्याशी का स्वागत


रुड़की : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पहली बार रुड़की पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही जमकर फूल बरसाए। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को मिठाई बांटी गई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर सभी सीटों पर जीत पक्की करेंगे इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, सुनील कुमार गोयल, आशीष पंडित, नवीन शर्मा, गिरीश त्यागी, नसीम अहमद, अनिरुद्ध गुप्ता, विनोद शर्मा, रितेश पंवार, अशोक कुमार समेत महिला मोर्चा की तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।