Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Oct 2024 3:51 pm IST


अनूप बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष


पाबौ ब्लॉक के राइंका चोपड्यूं में राजकीय शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अनूप बड़थ्वाल अध्यक्ष, मो.सईद खान मंत्री चुने गए। इसके साथ ही राजपाल सिंह रावत उपाध्यक्ष, रेखा रावत कोषाध्यक्ष, प्रकाश चौहान मीडिया प्रभारी चुने गए। कार्यकारिणी में मानवेंद्र नेगी, महेंद्र सिंह, दिनेश नेगी, विनोद सिंह, प्रकाश चंद्र, जगमोहन प्रसाद, मीनाक्षी डुकलान सदस्य चुने गए। इस मौके पर संरक्षक रमेश चंद्र गुसाईं आदि शामिल रहे।