Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Jul 2022 4:46 pm IST


हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे शिवालय


चंपावत : चम्पावत चाराला क्षेत्र के शिवालय हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे। यहां के सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई शिवालयों में लोगों को लाइन में लग कर बारी का इंतजार करना पड़ा। सावन के पहले सोमवार को चम्पावत के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए तड़के से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। ब्रह्म मुहूर्त से ही शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के उद्घोष गूंजने लगे थे। श्रद्धालुओं ने तड़के पवित्र नदियों में स्थान कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। नगर समेत ग्रामीण इलाकों में कई जगह शिवार्चन कर महाशिव पुराण कथा का आयोजन हुआ। चम्पावत के ऐतिहासिक बालेश्वर मंदिर में जल चढ़ाने के लिए तड़के से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां लोगों को लाइन में लग कर बारी का इंतजार करना पड़ा। नागनाथ, डिप्टेश्वर, मानेश्वर, क्रांतेश्वर, ताड़केश्वर, हरेश्वर, भागेश्वर, सप्तेश्वर, मल्लाड़ेश्वर, भोलेश्वर समेत तमाम शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का पूजन किया।