Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 16 Aug 2021 8:00 pm IST


इस कार्यक्रम में महिलाओं संग थिरके मंत्री गणेश जोशी


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीजेपी मसूरी मंडल की ओर से आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करी। इस दौरान महिलाओं ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधे साथ ही उनकी लंबी आयु की कामना की। कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। उन्होंने महिलाओं के संग पहाड़ी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी की महिलाएं उन पर भरोसा करती हैं। वो उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करते हैं।