Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 30 Nov 2022 4:28 pm IST


ISRO में भरे जाएंगे 68 पद, अगर पूरी हो चुकी है इंजीनियरिंग की पढ़ाई तो कर सकते हैं अप्लाई


अगर आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है तो ये खबर आपके बेहद काम की है। दरअसल, इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने संस्थान में 68 पद पर भर्ती किये जाने का एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  इसकी लास्ट डेट 19 दिसंबर तय की गई है।
इस अभियान के तहत इसरो में कुल 68 पद भरे जायेंगे जिनमें साइंटिस्ट/इंजीनियर SC (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 21 पद, साइंटिस्ट/इंजीनियर SC (कंप्यूटर साइंस) के 14 पद और साइंटिस्ट/इंजीनियर SC (मैकेनिक्स) के 33 पद शामिल हैं।  इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को गेट 2021 या गेट 2022 परीक्षा पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि ट स्कोर के आधार पर ही उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
 
28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए  उम्र

इसरो के इस भर्ती अभियान में अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार को इंजीनियरिंग के संबंधित ब्रांच में कम से कम 65 फीसदी अंकों के साथ बीटेक पास होना चाहिए। इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती अभियान में आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक साइट https://apps.ursc.gov.in पर जाकर 19 दिसंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं।