Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 6 May 2022 6:37 pm IST

नेशनल

भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना


देश में कोरोना से हुई मौतों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के दावे के बाद सियासत गर्मा गई है। राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद अब भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का बयान सामने आया है। पात्रा ने प्रेस वार्ता कर कहा है, राहुल गांधी लगातार भारत को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने समय-समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला करके भारत को नीचा दिखाया है। पात्रा ने कहा, भाजपा शासित राज्यों और गैर भाजपा शासित राज्यों में मौतों का विश्लेषण नहीं किया जाना चाहिए। उन्हाेंने कहा, मैं राहुल गांधी से अपील करता हूं कि भगवान के लिए भारत को नीचा मत दिखाइए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, पूरा विश्व मानता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने जिस प्रकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी वो पूरी दुनिया के लिए मिसाल थी। कोरोना के खिलाफ भारत ने विकसित देशों से भी बेहतर युद्ध लड़ा है। ऐसे में मृत्यु के आंकड़ों पर राजनीति करना बहुत दुखद है।