Read in App


• Tue, 16 Apr 2024 5:23 pm IST


बहुगुणा ने भाजपा प्रत्याशी के लिए ग्रामीणों से मांगे वोट


टिहरी : भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुशील बहुगुणा के नेतृत्व में मंगलवार को चंबा ब्लाक के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में प्रचार अभियान चलाते हुए नरेंद्रमोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की गई। भाजपा के पक्ष में प्रचार- प्रसार के दौरान ग्रामीणों में अनीता देवी, कमलेश्वरी देवी, अशरफी देवी, कौशल्या देवी, रोशनी देवी, सोना देवी, बुद्धि देवी, कस्तूरी देवी, लक्ष्मी देवी, मुन्नी देवी, प्रतिमा देवी, सुमति देवी, संगीता देवी, गीता देवी, मुन्नी देवी, रीता देवी आदि शामिल रही।