Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 6 Nov 2021 4:36 pm IST


भू कानून को लेकर अनशन जारी


भू कानून को लेकर भू अध्यादेश अधिनियम अभियान का पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान अनशन पर बैठी महिलाओं को मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया गया। मुख्य संयोजक शंकर सागर ने कहा कि जनता अब सरकाार को सबक सिखाने के मूड में है। अब भू कानून के बिना आंदोलन खत्म नहीं होगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड रक्षा मोर्चा, भारतीय गो क्रांति,भारत स्वाभिमान के साथ शुक्रवार भैरव सेना सहित कई संगठनों को समर्थन मिला।