Read in App


• Sat, 6 Mar 2021 10:49 am IST


उत्तराखंड पुलिस ने इस पहल के माध्यम से फिर पेश की मिसाल


देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने एक मिसाल पेश करते हुए फिर मित्र पुलिस का परिचय दिया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली की एक बालक जिसकी उम्र लगभग 9 वर्ष से वह साइकिल पर  अकेले जा रहा है। वह पूछने पर बता रहा है कि वह बिजनौर जा रहा है। जिस पर तत्काल थाने से पुलिस टीम रिस्पना पुल पर भेज कर उक्त बालक को थाने लाया गया। वह बाल कल्याण अधिकारी द्वारा उक्त बालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अरहम बताया। वह पिता का नाम मतलूब बताया। परंतु घर के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दे पाया। जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में उक्त बालक के फोटो प्रसारित किए गए  बालक के परिजनों की तलाश  हेतू चीता मोबाइल को भी सूचना दी गई। बालक द्वारा पूछताछ में बताया गया कि आज उसका जन्मदिन है। वह उसके माता-पिता ने उसे डांटा। जिस पर वह साइकिल लेकर अकेले ही बिजनौर जा रहा है। जहां उसके नानाजी रहते हैं। बालक ने बताया उसके परिजन उसका जन्मदिन नहीं मना रहे थे, जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा उक्त बालक का जन्मदिन थाना नेहरू कॉलोनी में केक काटकर मनाया गया। वह बालक को उपहार भी दिए गए।इसी  बीच बालक के परिजनो का भी पता लगाकर थाने पर बुलाया गया व बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।