रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला सहित आस पास के गांवों में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार की रात मुख्य बाजार की तेंदुआ सड़क पर बेखौफ घूमता हुआ दिखा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह कुत्तों को दौड़ाता हुआ नजर आया। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह चिलियानौला और सौखोला क्षेत्र का भ्रमण किया।
नगर पालिका क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं। बिरला स्कूल के पास बुधवार की सुबह तेंदुए ने गाय को निवाला बना लिया था। इसके अलावा हैड़ाखान के पास तेंदुए ने बड़ी झाड़ियों को अड्डा बनाया है। यहां गत दिनों कुत्ते के बच्चे के साथ खेल रहे नेपाली बच्चे तेंदुए की गिरफ्त में आने से बाल बाल बच गए। मुख्य बाजार में तेंदुआ बेखौफ घूम रहा है। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कुत्तों के पीछे भागता नजर आ रहा है। तेंदुए के आतंक से परेशान स्थानीय लोगों ने तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है।