फैशन ट्रेंड हर साल बदलता रहता है। ऐसे में कुछ लोग अपने फैशन वाॅर्डरोब को ट्रेंडी रखने के लिए सोशल मीडिया, कैटवॉक और सेलेब्रिटी टेंड को फाॅलो करते हैं और नए-नए आइडियाज लेते हैं तो वहीं कुछ लोग फैशन के प्रति और ज्यादा जागरूक रहते हैं व आने वाले हर ट्रेंड पर भी अपनी निगाहें बनाए रखते हैं। कुछ लोगों को फैशन में क्रिएटिवटी भी पसंद होती हैं। साथ ही कुछ रीसाइकिल! लेकिन जो भी हो, फैशन तभी ट्रेंडी रहता है, जब आप समय के साथ चलते हैं। कहने का मतलब है कि जो चल रहा है, उसे फाॅलो कर रहे होंते हैं। फैशन इंफलुएंसर्स की मानें तो साल 2003 में अब आपको कलर, प्रिंट और युटिलिटी के बीच निर्णय लेना होगा क्योंकि ग्लोबल फैशन टिकाऊ यानी सस्टेनेबल फैशन की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। आज हम आपको 2023 में ट्रेंडी रहने वाले कुछ टाॅप ट्रेंड के बारे में बताएंगे।
पैंट सूट
बाॅसी लुक वाले पैंट सूट्स इस साल फैशन में रहने वाले हैं। ऑफिशियल और फाॅर्मल वियर माने जाने वाला स्मार्ट पैंट सूट इस साल पार्टी वियर में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा। इस बात का सबूत है अथिया शेट्टी का यह पेस्टल कलर में चिकनकारी पैंट सूट लुक। इसे उन्होंने अपने संगीत लुक के लिए स्टाइल किया था। आलिया का ये लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है जिससे साफ पता चल रहा है कि ये फैशन ट्रेंड जल्दी नहीं जाने वाला। वहीं इस साल पैंट सूट का फिटेड के अलावा ओवरसाज्ड लुक भी काफी चलन में है।
चिकनकारी
शादी से लेकर फाॅर्मल वियर तक में चिकनकारी की धूम है। काॅटन के धागों से कपड़े पर की जाने वाली खूबसूरत कढ़ाई को बाॅलीवुड सेलेब्स ने अपने स्टाइलिश आउटफिटस में शामिल करके इसे हर किसी का फेवरेट बना दिया है।
थाई-हाई स्पलिट
इस साल यानी 2023 में ड्रामेटिक, स्टनिंग, बोल्ड थाई-हाई स्लिट आउटफिटस खासे पसंद किये जा रहे हैं। रेड कार्पेट लुक्स और सेलेब्स के वाॅर्डरोब में होने के साथ ही ये काॅमन वाॅर्डरोब में भी अपनी जगह बनाएंगे। सिल्की स्लिप ड्रेसेस, रेडिएंट फ्लोरल, शाइनी मिडीज को इस साल अपने स्टाइलिश अंदाज में फलाॅन्ट करने के लिए रेडी रहें।
यूटिलिटी वेयर
स्टाइल और ग्लैमर के साथ-साथ इस साल युटिलिटी और सस्टेनेबल वेयर भी फैशन में है। युटिलिटी वियर में साटन जंपसूट्स, शीयर कार्गो ट्राउज़र्स और लो.स्लंग बेल्टेड स्कर्ट्स रियल फ्यूज़न है, जो किसी भी रियल आकेजन ड्रेस-अप में पहने जा सकते हैं।
डेनिम
डेनिम तो ऑल टाइम फेवरेट मैटीरियल है ही साथ ही इसके आउटफिट भी हमेशा पसंद किये जाते हैं। डेनिम स्कर्ट हो या काॅर्सेट टाॅप, कैजुअल-कट जींस या जैकेट या शाॅर्ट सभी पसंद किये जाते हैं। वहीं 2023 में भी डेनिम का क्रेज वैसे का वैसा रहेगा। ये सभी का फेवरेट बना रहेगा। हां इस साल डेनिम्स अपने लूज शेप और बड़े पाॅकेटस के साथ थोड़ा नए लुक में आया है।
शियर
2023 में स्टनिंग, बोल्ड शियर फैब्रिक आउटफिटस वाॅर्डरोब का हिस्सा बने रहेंगे। साड़ी हो या वेस्टर्न वियर सभी 2023 में शियर फैब्रिक के नाम बना रहेगा। जंपसूट, पैंट और यहां तक कि टॉप, पार्टी वियर बाॅडीकाॅन ड्रेसेज भी शीयर फैब्रिक के नामा रहेंगे।
ग्लिटर ग्लैम
इस साल ग्लिटर, शाइनी और शिमरी आउटफिट का भी खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। बाॅडीकाॅन ड्र्रसेज से लेकर ब्राइडल आउटफिट तक ग्लिटर हर जगह छाया हुआ है। रीसेंट प्रूफ के तौर पर कियारा-सिड की शादी है। इसमें ब्राइड से लेकर गेस्ट तक में शाइन और शिमर का बोलबाला रहा।