लोहाघाट: गुमदेश के धौनी सिलिंग निवासी राजेंद्र सिंह धौनी (78) का शनिवार को निधन हो गया। वे कुछ दिन से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार पंचेश्वर घाट में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र रघुवर सिंह, हीरा सिंह, मदन सिंह और मनोज सिंह ने दी। स्व.धौनी जनसंघ के समय से स्वयं सेवक रहे हैं। 1980 में भाजपा की स्थापना के समय के सक्रिय सदस्य रहे। उनके निधन पर सीएम पुष्कर धामी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व सीएम निशंक, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा, सतीश पांडेय, शंकर पांडेय, गोविंद वर्मा, मोहित पाठक, ललित मोहन पांडेय, सतीश गड़कोटी, योगेश मेहता आदि ने शोक जताया।