Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 24 Apr 2023 6:00 am IST


इन राशियों के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा बेहतर, पढ़िए अपना राशिफल


ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज 24 अप्रैल, सोमवार का दिन है। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज सोमवार का दिन। किसकी चमकेगी किस्मत और क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़िए अपना राशिफल।  

मेष
इस राशि के जातकों के लिए आज का सुखद रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। छात्र लाभान्वित रहेंगे। र्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी प्रगति को देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। घर में पूजा, पाठ का आयोजन होगा। 

वृषभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन का व्यय हो सकता है। आप अपने सभी खर्चों को बचत बनाकर करेंगे, तो बेहतर रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यवसाय कर रहे जातकों को विदेशों से नए कांटेक्ट मिलेंगे, जिससे आप अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकेंगे। 

मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें तो बेहतर रहेगा। धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। पैसे कमाने के आपको नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।  सभी लोग अपने सुख-दुख बांटते हुए नजर आएंगे। 

कर्क
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। राजनीति में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा। नेताओं से भी मिलने के अवसर मिलेंगे।  आप समाज की भलाई के लिए जो कार्य करेंगे, उनसे सभी खुश नजर आएंगे। 

सिंह
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।  आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कहीं पर पैसा इन्वेस्टमेंट करने से पहले सभी जानकारियां अवश्य पढ़ ले। छोटे व्यापारियों को अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा। 

कन्या
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप किसी रोमांटिक डिनर पर जाएंगे। जहां प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा।  

तुला 
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। जीवन साथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। शिक्षा में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की जो प्रयास कर रहे थे, उसमें कामयाबी मिलेगी। नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे। लंबे समय से अटके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। 

वृश्चिक
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपने जो पहले निवेश किया हुआ है, उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। किसी पर विश्वास करना आपके लिए बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है। 

धनु
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार वालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी। 

मकर
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। यात्रा पर जाने के संयोग बन रहे हैं, जो आपके लिए सुखद रहेगी। बेरोजगार जातकों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत है। विद्यार्थी इधर-उधर ध्यान देने के कारण पढ़ाई में कम मन लगाएंगे। 

कुंभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आप किसी रुके हुए कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का लाभ मिलने लगेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप सभी खर्चों को करने के लिए तैयार रहेंगे। 

मीन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं वह व्यवसाय में कुछ बदलाव करेंगे। जिससे व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। छोटे व्यापारियों को अच्छा-खासा मुनाफा प्राप्त होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। छात्र विदेशों से शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। राजनीति में सफलता मिलने के संकेत हैं।