व्यक्ति को मानसिक तौर पर नहीं होना चाहिए दिव्यांग : निषाद कुमार
टोक्यो पैरालिम्पिक में रजत पदक जीतने वाले निषाद कुमार शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित अपने गाँव पहुंचे। यहाँ उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोई भी व्यक्ति मानसिक तौर पर दिव्यांग नहीं होना चाहिए। अगर उसमे कुछ करने का हौसला और दिल में आग हो तो वह अपने जीवन में सफलता पा सकता है। निषाद ने दिव्यांगों में खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने और आगे बढ़ने की अपील की।