Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 26 Mar 2023 8:30 am IST


रोडवेज बसों में सफर करने के लिए चुकाने होंगे ज्यादा रुपये, उत्तराखंड में इन रूटों पर बढ़ा किराया


उत्तराखंड में अब सफर करना महंगा होने जा रहा है। उत्तराखंड रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को महंगा का जोर का झटका बहुत ही धीरे से लगा है। हिमाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड में कई शहरों के बीच सफर करने के लिए बस यात्रियों को अब अधिक रुपये चुकाने होंगे। कई रूटों पर किराये की नई दरें 01 अप्रैल से लागू हो जाएंगी।

टोल टैक्स बढ़ने का असर किराये पर भी पड़ेगा। किराये में पांच से 12 रुपये की तक बढ़ोतरी हो सकती है। किराया सिर्फ उन्हीं रूटों पर बढ़ेगा, जिन पर टोल प्लाजा लगे हैं। बाकी रूटों पर किराया यथावत रहेगा। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के पास करीब 1300 बसों का बेड़ा है। इसमें 90 फीसदी बसें ऐसी हैं, जो रोज टोल प्लाजा से आवाजाही करती हैं।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिरकण (एनएचएआई) ने एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर दी है। टैक्स की नई दरें एक अप्रैल से लागू होनी हैं। इसका सीधा असर पर रोडवेज बस किराये पर भी पड़ेगा। दिल्ली के किराये में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी, क्योंकि इस रूट पर तीन टोल प्लाजा हैं। इसके अलावा कुमाऊं रूट पर भी टोल प्लाजा हैं।