Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 12 Dec 2021 6:00 pm IST


जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार के दौरान कांग्रेस मना रही थी गोवा में जश्न- सीएम धामी


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जब सीडीएस जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। कांग्रेस गोवा में जश्न मना रही थी। उसे शर्म आनी चाहिए। कहा कि वह केवल शारीरिक रूप से भारत में मौजूद हैं, उनकी आत्मा कहीं और है। देश में 55 साल तक राज करने वाले परिवार में शहीदों के लिए कोई भावना नहीं है। बता दें, इसी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान ऊंचापुल में भाजपा जन सुझाव रथ यात्रा की शुरुआत कर दी है। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार इसमें जो बेहतर सुझाव आएंगे उनको पार्टी संकल्प पत्र में शामिल कर सकेगी।