उधमसिंह नगर-भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान सात महीने जेल में रहने वाले 98 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरदयाल सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया है। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वर्ष 2010 में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और वर्ष 2012 में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें सम्मानित किया था।