Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 6 Aug 2022 4:39 pm IST

राजनीति

हरिद्वार पंचायत चुनाव में यूकेडी उतारेगी उम्मीदवार , पार्टी ने किया ऐलान


हरिद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने इस बार हरिद्वार पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया है। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि इस बार पंचायत चुनाव का प्रभावशाली परिणाम निकलेगा। शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में यूकेडी ने प्रेस वार्ता की। वार्ता के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूकेडी दिवाकर भट्ट ने कहा कि इस बार यूकेडी पंचायत चुनाव में प्रभावशाली व्यक्तियों को उतारेगी। निश्चित रूप से पंचायत चुनाव के परिणाम भी इस कारण प्रभावित होंगे। यूकेडी अच्छा पंचायत चुनाव इस बार हरिद्वार में लड़ने जा रही है। यूकेडी का संघर्ष जारी रहेगा और यूकेडी को सफलता जरूर मिलेगी। भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए दिवाकर भट्ट ने कहा कि जिस अवधारणा को लेकर उत्तराखंड का निर्माण किया गया था, उस अवधारणा को दोनों पार्टियों ने बर्बाद कर दिया है। जातिवाद से उलट उत्तराखंड का विकास किया जाएगा। वहीं यूकेडी के जिलाध्यक्ष बल सिंह सैनी ने कहा कि हम पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यूकेडी अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।