चौकोड़ी स्थित हिमालया इंटर कालेज को उत्कृष्ठ विद्यालय का पुरस्कार मिला। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट ने बताया बीते दिनों देहरादून में राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा विद्यालय को प्रदेश भर में तीसरा स्थान मिला है। यह विद्यालय के साथ ही सीमांत जनपद के लिए गौरव की बात है।