Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 6 Apr 2022 1:26 pm IST


पचना के ग्राम प्रधान पर जान लेवा हमला


ग्राम प्रधान संगठन के जिला संरक्षक और पचना के प्रधान प्रकाश कोहली का आरोप है कि गांव के एक परिवार के तीन सदस्यों उन पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रधान ने एलान किया है कि हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे थाना परिसर में भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।घायल ग्राम प्रधान को परिजन उपचार के लिए मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ ले गये। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रधान से छुट्टी दे दी है। एसडीएम गरुड़ को दी तहरीर में पचना के प्रधान प्रकाश कोहली ने कहा है कि वे अपने घर के पास कूड़ा जला रहे थे। गांव के एक व्यक्ति और उसके परिजनों ने मुझ पर लाठी डंडों से हमला कर मुुझे घायल कर दिया। ग्राम प्रधान ने कहा है कि हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह तहसील मुख्यालय में भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे। एसडीएम राजकुमार पांडे ने बताया कि तहरीर थानाध्यक्ष बैजनाथ को कार्रवाई करने को भेज दी है। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि पुुलिस मामले विवेचना कर रही है।