Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Jan 2022 6:20 pm IST

जन-समस्या

पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन के निकट मकान में लगी आग


नगर के रोडवेज स्टेशन के निकट एक मकान में बिजली शार्ट सर्किट से आग लग गई। मध्य रात्रि को गश्त लगा रही पुलिस ने मकानों में सो रहे लोगों को जगा कर बाहर किया। पुलिस और फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

गुरुवार की मध्य रात्रि को एसआइ अनिल कुमार पुलिस जवानों के साथ गश्त लगा रहे थे। गश्ती दल जब रात्रि 12 बजे रोडवेज बस स्टेशन के पास पहुंचा तो एक मकान से धुआं उठ रहा था। धुआं उठते देख पुलिस गश्ती दल निकट पहुंचा तो मकान में आग लगी थी। गश्ती दल से सबसे पहले संबंधित मकान सहित आसपास के मकानों में सो रहे लोगों को जगाकर सुरक्षित घरों से बाहर निकाला। आसपास के घरों में भी धुआं भर गया था। आसपास के सभी घर तत्काल खाली कराए गए।