Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 9 Dec 2022 4:02 pm IST


Vivo ने लांच किया सबसे सस्ता वाला 5G स्मार्टफोन, बड़ी स्क्रीन और धांसू कैमरे के साथ मिलेंगी ये खूबियां


 Vivo कंपनी ने हाल ही में कम कीमत वाला 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन में कई धमाकेदार फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। इस मॉडल का नाम Vivo Y35 5G है। बता दें कि कंपनी ने बीते अगस्त महीने में कई एशियाई देश में फोन के 4जी वैरिएंट को लॉन्च किया था।  फोन में बड़ी स्क्रीन, धांसू कैमरा और तगड़ी बैटरी मिलती है। फोन के डिजाइन को भी खूब पसंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं Vivo Y35 5G की कीमत और फीचर्स के बारे में सब कुछ।
Vivo Y35 5G स्मार्टफोन को तीन वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें  4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट शामिल है। इसकी कीमत 1,199 युआन (14,138 रुपये), 1,399 युआन (16,521 रुपये) और 1,499 युआन (17,672 रुपये) है। फोन को तीन कलर (ब्लैक, ब्लू और गोल्ड) में बाजार में उतारा गया है। हालांकि ग्लोबल मार्केट में फोन कब  लॉन्च होगा। इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Vivo Y35 5G में 6.5-इंच का डिस्प्ले मिलता है।  स्क्रीन में 60HZ का रिफ्रेश रेट की सुविधा दी गयी है। ये स्मार्टफोन 269 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 120HZ टच सैंपलिंग रेट, 720 x 1600 पिक्सल का रिजॉल्यूशन ऑफर करता है।
फोन Android 13 OS और OriginOS Ocean UI के साथ प्रीलोडेड आता है। अब अगर बात करें बैटरी की  तो फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट भी दिया गया है। Vivo Y35 5G में डुअल कैमरा सेटअप  की सुविधा दी गई है, जिममें 13MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। फोन में एक LED फ्लैश भी है। इसमें  कनेक्टिविटी के लिए 5G, ब्लूटूथ 5.2, USB-C पोर्ट, वाई-फाई 802.11ac और 3.5mm ऑडियो जैक मिलेगा। इसके अलावा फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर की भी सुविधा दी गई है।