Read in App


• Sun, 27 Jun 2021 8:23 am IST


इस स्टडी में पता चला - 20 हजार साल पहले भी दुनिया में फैला था कोरोना!


दुनिया भर में तबाही बचा रहा कोरोना वायरस 20,000 साल से भी अधिक समय पहले पूर्वी एशिया में संभवत: अपना प्रकोप बरपा चुका है। इसके अवशेष आधुनिक चीन, जापान और वियतनाम के लोगों के डीएनए में पाए गए हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि करंट बायोलॉजी साइंटिफक जर्नल में प्रकाशित शोध में इन क्षेत्रों में आधुनिक आबादी के 42 जीन में वायरस के कोरोना वायरस परिवार के आनुवांशिक अनुकूलन के प्रमाण मिले हैं। कोरोना वायरस सार्स-सीओवी-2 के कारण फैली कोविड-19 वैश्विक महामारी ने दुनिया भर में अब तक 39 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है। अरबों डॉलर का आर्थिक नुकसान किया है। कोरोना वायरस परिवार में संबंधित मार्स और सार्स वायरस भी शामिल हैं, जिनके कारण पिछले 20 साल में कई घातक संक्रमण हुए हैं।