Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 17 Mar 2023 3:26 pm IST

राजनीति

राहुल पर फिर बरसीं स्मृति ईरानी, कहा- “उन्हें देश की चिंता नहीं बल्कि उन्हें अपनी राजनीतिक विरासत की चिंता”...


राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान पर जारी हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। 

एक मीडिया कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। स्मृति ने कहा कि, राहुल गांधी की ब्रिटेन में की गई टिप्पणी इसलिए नहीं थी कि, उन्हें देश की चिंता है बल्कि उन्हें अपनी राजनीतिक विरासत की चिंता सता रही है। विपक्षी पार्टी को हाल ही में उत्तर पूर्व के चुनाव नतीजे देखने चाहिए और समझना चाहिए कि देश का राजनीतिक मूड क्या है।

इसके अलावा स्मृति ईरानी ने कहा कि,  उत्तर पूर्व राज्यों के चुनाव में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है और कांग्रेस को इसे समझना चाहिए। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि देश में लोकतंत्र खतरे में है लेकिन असल में भारत में लोकतंत्र नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी खतरे में है।