Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 1 Oct 2022 2:00 pm IST


चौड़ा माथा कर रहा है लुक को खराब ? अपनाएं ये हेयरकट..


चौड़ा माथा अक्सर लड़कियां पसंद नहीं करती हैं। ये आपके लुक को काफी हद तक खराब कर देता है और साथ ही आप उम्र से पहले बहुत बड़ी दिखने लगती हैं। इस तरह की फॉर्हेड को छुपाने के लिए लड़कियां कई प्रयास करती हैं। हालांकि एक सही हेयरकट से आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। यहां हम कुछ हेयर कट बता रहे हैं जो चौड़े माथे के लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं - 

साइड बैंग्स हेयरकट- चौड़े माथे को छिपाने के लिए ये बेस्ट हेयरस्टाइल है। इसमें आप अपने बालों को कई तरह से स्टाइल कर सकती है, जैसे सेंटर पार्टेट, साइड पार्टेट। साइड बैंग्स हेयरकट आपके बालों की लेंथ के मुताबिक दिया जाता है। ऐसे में आपके हेयरकट कर रहे एक्सपर्ट से एक बार अपने स्टाइल के बारे में पूछें और उन्हों अपने चौड़े माथे के बारे में बताएं। 

लेयर्ड बॉब हेयरकट- ये हेयरस्टाइल महिलाओं के बीच काफी फेमस है। क्लासी लुक पाने के लिए अक्सर महिलाएं इस तरह के स्टाइल को कैरी करती हैं। इसके अलावा चौड़े माथे वाली महिलाएं भी इस तरह के हेयरस्टाइल को कैरी कर सकती हैं। अगर आपको शॉर्ट हेयर्स पसंद हैं तो एक बार इस हेयरस्टाइल में अपने लुक को जरूर ट्राई करें।

फुल फ्रिंज हेयरकट - लंबे और छोटे बालों के लिए इस तरह का हेयरस्टइल बेस्ट है। अपने लुक को पूरी तरह से बदलने के लिए आप इस स्टाइल को सिलेक्ट कर सकते हैं। ये हेयरस्टाइल लंबे चेहरे और चौड़े माथे के लिए बेस्ट है।हालांकि, इसके लिए बालों की डेंसिटी अच्छी होनी चाहिए तभी लुक खिल कर सामने आएगा।