Read in App


• Thu, 22 Jul 2021 4:38 pm IST


सभी विभागीय अधिकारियों को अपडेट रहने के दिए निर्देश


रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जिले में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के लिए डीएम रंजना राजगुरू ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अपडेट रहने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री की प्रस्तावित घोषणाओं, पूर्व की घोषणाओं के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए की गयी कार्यवाही सूची भी अपडेट रखें।

सभी अधिकारी/कर्मचारी मुख्यमंत्री के भ्रमण को देखते हुए अपने पटल के कार्यों को पूर्ण रखें। वहां पर सीडीओ हिमांशु खुराना, जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, डीआरडीए के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट आदि थे।