Read in App

Rajesh Sharma
• Sat, 18 Dec 2021 10:06 pm IST


जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन



हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में कृष्णा नगर स्थित मेयर कार्यालय से सिंहद्वार चैक तक पैदल मार्च निकालकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियां जनता पर भारी पड़ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी जीत हासिल करेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में लोग महंगाई से त्रस्त हैं। घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल डीजल व अन्य खाद्य पदार्थ दिनोंदिन महंगे होते जा रहे हैं। जनता परेशान है  और भाजपा नेता जनता को जुमले सुनाने में व्यस्त हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि खनन पर प्रदेश सरकार चुप्पी साधे बैठी है। सवाल करने पर कोई ठोस जवाब नहीं मिलता। चारों तरफ लूट खसोट चल रही है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तत्पर है। इस अवसर पर पार्षद उदयवीर सिंह चैहान, अनुज सिंह, जफर अब्बासी, सोहेल कुरेशी, राजीव भार्गव, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन, अमन गर्ग, शोकिन गौड़, अनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, शिवम अग्रवाल, नीतू बिष्ट, राजेंद्र बालियान, सत्यनारायण शर्मा, सुंदर मनवाल, सुषमा सहगल, सृष्टि बिष्ट, दीप सिंह, लव गुप्ता, अनिल भास्कर, सपना सिंह, ललिता तनेजा, नावेज अंसारी, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, नकुल माहेश्वरी, वसीम सलमानी, संदीप कुमार, जेपी सिंह, दिनेश अग्रवाल, अनिल कटारिया, सरफराज गौड़, मनीष सचदेवा, अर्जुन शर्मा, दीपक, तस्लीम कुरैशी, अनीस कुरेशी, प्रदीप कुमार, कामेश्वर सिंह, दीपक राजपूत, बृजमोहन बर्थवाल, कालूराम, गौरव, हरद्वारी लाल, अजय दास महाराज, मोनू कुमार, दिनेश वालिया, रजत जैन, राजकुमार ठाकुर, चंद्र प्रभा, सुधांशु जोशी, अर्जुन, संजीव सहगल, अजय शर्मा, अशोक कुमार, सोनू कश्यप, नरेश सिंह, रणवीर शर्मा, शाहिद अंसारी, नवाज अब्बासी, महेंद्र गुप्ता, बबलू शर्मा, सुरेश तेश्वर, पूनम, नौशाद अब्बासी, मनोज जाटव, शिवम खेवड़िया, समर्थ अग्रवाल, अनिल ठाकुर, सागर निषाद आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।