Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 14 Aug 2021 2:54 pm IST


राज्य के इन पूर्व सैनिकों को मिलेगी हाउस टैक्स में छूट


आरआइएमसी में गैलंट्री अवार्ड के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने घोषणा करी कि कैंट क्षेत्र में रह रहे पूर्व सैनिकों को हाउस टैक्स में छूट मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने अवार्ड प्राप्त करने वाले वीर और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने देश की सुरक्षा और एकता के लिए शहीद हुए जांबाजों को श्रद्धांजलि दी उन्होंने कहा कि सैन्य कार्यक्रमों में उन्हें अपना बचपन याद आता है। सैन्य कार्यक्रम देखकर मैं भावुक हो जाता हूं। आप जैसे वीरों को सम्मानित कर खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा हूँ। वहीं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश की कमान एक सैनिक के पुत्र के हाथ में है। यह सैनिकों की सरकार है और सरकार सैन्य धाम बनाने जा रही है।