Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 26 Sep 2022 11:00 am IST

नेशनल

आज से तीन दिन के कर्नाटक दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किसी राज्य की होगी पहली यात्रा


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार यानि आज से तीन दिन के कर्नाटक दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति के रूप में किसी भी राज्य की यह उनकी पहली यात्रा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  सोमवार को मैसूर के चामुंडी हिल्स में दशहरा उत्सव का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा हुबली में हुबली-धारवाड़ नगर निगम की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगी। वह धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगी। 

इसके बाद राष्ट्रपति बंगलूरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. की इंटीग्रेटेड क्रायोजेनिक इंजन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगी।