Read in App


• Thu, 22 Apr 2021 5:19 pm IST


ग्लोबल वार्मिंग के चलते खतरे में पहाड़ों की जैव विविधता, खतरनाक साबित हो रही छेड़छाड़


देहरादून- पृथ्वी की प्राकृतिक संरचना से छेड़छाड़ बेहद खतरनाक साबित हो रहा है, बावजूद इसके पृथ्वी पर मानवीय दखल में तेजी से बढ़ोतरी होती जा रही है। पृथ्वी के संरचनात्मक ढांचे जैसे जलवायु, जैव विविधता, जल स्रोत, जैव संपदा और पर्यावरण में विगत दशकों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जो पूर्ण रूप से मानव जनित हैं।