Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 12 Sep 2022 12:00 pm IST

अपराध

ढ़ाई महीने की बच्ची की दुश्मन बनी उसकी ही मां, गला दबाकर मारते हुए सीसीटीवी में कैद...


राजस्थान के झुंझुनू से दिलदहलाने वाली एक घटना सामने आयी है। जहां एक मां ही अपनी ढाई महीने की बच्ची की जान की दुश्मन बन गई। महिला ने अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। 
पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी में देखकर स्टाफ भी दंग रह गया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है, बुहाना के सांगा गांव निवासी 24 साल की सुमन की ढाई महीने की बेटी श्रेया को सांस लेने में दिक्कत थी। जिसके कारण उसका नारनौल के एक चिल्ड्रन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। 
10 सितंबर को बच्ची की हालत सुधरी तो उसे दूध पिलाने के लिए मां सुमन को दिया गया था। कुछ देर बाद ही बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद महिला की सास ने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने आकर चेक किया तो बच्ची की धड़कन फिर से कम हो रही है। डॉक्टर भी हैरान रह गए कि कुछ देर पहले बच्ची तो एक दम ठीक थी, अब इसको क्या हो गया? डॉक्टर ने शक होने पर सीसीटीवी देखा। जिसमें दिखा कि महिला बेटी का गला दबा रही थी। 
डॉक्टर और महिला की सास ने तुरंत बच्ची को मां से अलग किया। मेडिकल स्टाफ ने मासूम को सीपीआर दिया। वहीं डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि सुमन को बेटी नहीं चाहिए थी, इसलिए उसने ऐसा किया।