Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Apr 2022 5:45 pm IST


बेरोक-टोक खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों से लोग परेशान


चौरास पुल से मढ़ी चौरास को जाने वाली सड़क से बेरोक-टोक खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर रातभर खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों का आवागमन हो रहा है। जिससे उन्हें भारी दिक्कतें हो रही हैं। यहां कि सुबह भी आवागमन बने रहने से मार्निंग वाक पर जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि अवैध रूप से हो रहे खनन पर रोक के लिए कीर्तिनगर प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं, बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। इधर तहसीलदार कीर्तिनगर सुनील राज का कहना है कि पूर्व में आई शिकायतों का संज्ञान लिया गया था, जिस पर छापा मारने की कार्यवाही भी की गई थी। उन्होंने कहा यदि फिर ऐसा हो रहा है तो उप राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिए जाने के साथ ही छापेमारी की जाएगी।