Read in App


• Sat, 20 Mar 2021 4:08 pm IST


ग्रामीणों ने ईई को घेरा, सांकेतिक धरना प्रदर्शन


उधमसिंह नगर-बिजली की समस्याओं से जूझ रहे विभिन्न गांवों के लोगों ने ऊर्जा निगम दफ्तर पहुंचकर ईई का घेराव किया। शुक्रवार को पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में शहदौरा, बरा, शक्तिफार्म के ग्रामीणों ने ईई चंदन बसनैत का घेराव किया और कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सांकेतिक धरना दिया। पाल ने कहा कि बिलों की वसूली उपभोक्ताओं से कर ली जाती है लेकिन यह राशि जमा नहीं की जाती है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बिल जमा कर भुगतना पड़ता है। ईई ने बिलों में आ रही समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। वहां पर दिलबाग सिंह, बलविंदर सिंह, करणवीर सिंह, बलवीर सिंह बल्ली, सुखरंजन, सुमित्रा, मीरा देवी, अमित आदि थे।