Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 Nov 2021 6:30 pm IST

अपराध

सोने की चैन लूटकर भागा आरोपित गिरफ्तार


हल्द्वानी : धनतेरस पर दिनदहाड़े लूट को अंजाम देने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें, मेडिकल स्टोर संचालक के गले से सोने की चैन लूटकर आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार को आरोपित को बनभूलपुरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। बनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो से आरोपित की पहचान की गई। लूटी गई सोने की चेन के साथ गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित पूर्व में भी लूट, मारपीट, मारपीट व कई अन्य मामलों में जेल जा चुका है।