Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 21 Nov 2022 7:00 am IST


भगवान भोलेनाथ को ऐसे करें प्रसन्न, जानिए शिव पुराण में बताए गए उपाय


वेद-पुराणों में भगवान शिव को सृष्टि का पालनहार कहा गया है। हिंदू धर्म के अनुसार भगवान शिव के आशीर्वाद से सृष्टि पर जीवन सुचारू रूप से चल रहा है। इसके साथ सनातन संस्कृति में शिव पुराण को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें भगवान शिव के सभी अवतार, लीलाएं, महिमा आदि को विस्तार से बताया गया है। शिव पुराण में यह भी बताया गया है कि व्यक्ति को भगवान शिव की पूजा से क्या-क्या लाभ मिलता है और किस तरह उनकी पूजा-अर्चना की जानी चाहिए। बता दें कि इसमें भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए हैं जिन्हें करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और उनके दुःख-दर्द दूर हो जाते हैं। इन उपायों को सोमवार के दिन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

सोमवार के दिन करें ये उपाय
शिव पुराण में बताया गया है कि धन से सम्बन्धित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए विशेष रूप से सोमवार के दिन भगवान शिव को जल अर्पित करना चाहिए और उन्हें अक्षत चढ़ाना चाहिए। इसके साथ वह इस दिन एक नए वस्त्र में अक्षत रखकर शिव को अर्पित कर सकते हैं।

जीवन में समस्याओं को दूर करने के लिए
शिव पुराण में बताया गया है कि जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को शिवलिंग पर जल में काला तिल मिलाकर अर्पित करना चाहिए, यह न केवल पापों का नाश करता है बल्कि जीवन में सकारात्मकता भी लाता है।

रात के समय करें ये उपाय
शिव पुराण के अनुसार रात को 11 से 12 बजे के बीच में शिवलिंग के सामने दीपक जलाने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, साथ ही इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

आरोग्यता के लिए करें ये उपाय
शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए भी शिव पुराण में उपाय बताया गया है। जिन्हें करने से व्यक्ति को आरोग्यता का आशीर्वाद मिलता है। इसमें बताया गया है कि व्यक्ति को हर दिन शिवलिंग पर जल में घी मिलाकर अर्पित करना चाहिए। इसके साथ उन्हें आक का फूल अर्पित करने से भी मोक्ष की प्राप्ति होती है।

5 सोमवार का व्रत से पूर्ण होती है मनोकामना
शिव पुराण में बताया गया है कि व्यक्ति को सभी मनोकामना पूर्ति के लिए पांच सोमवार का व्रत रखना चाहिए। साथ इस दिन उन्हें भगवान शिव की विशेष पूजा करनी चाहिए। बता दें कि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है इसलिए इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है।