Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 29 Apr 2022 3:30 pm IST

नेशनल

नीलाम होगा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 'बुलडोजर'


अलवर में मंदिर पर बुलडोजर चलाने को लेकर घिरे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दो बुलडोजर को भी नीलामी के लिए रखा गया है। हालांकि, ये बुलडोजर के दो मॉडल हैं, जो सीएम गहलोत को गिफ्ट में मिले हैं। दोनों बुलडोजर मॉडल की बेस प्राइस एक लाख रुपए रखी गई है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिले 250 गिफ्ट्स की नीलामी होने जा रही है। इनकी कीमत 11000 रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक है। बुलडोजर के अलावा भगवान की मूर्तियां, फोटो, गांधीजी के मोमेंटो, चरखे सहित कई तरह के गिफ्ट नीलाम किए जाएंगे। नीलामी से जो पैसा आएगा, वो मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा होगा। नीलामी के लिए रखे गए 50 गिफ्ट की कीमत एक-एक लाख रुपए रखी गई है। इनमें बुलडोजर, राजस्थान हाईकोर्ट, गणेशजी, लक्ष्मीजी की प्लेक, महात्मा गांधी का बुत, गणेशजी, हनुमानजी, लक्ष्मी, सरस्वती के साथ अलग-अलग प्लेक और फोटो फ्रेम भी शामिल हैं।