Read in App


• Tue, 30 Mar 2021 6:15 pm IST


कांग्रेस ने जारी की सल्ट उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट


देहरादून। 17 अप्रैल को सल्ट उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें सोनिया गांधी से लेकर मनमोहन सिंह और राहुल गांधी तक का नाम है। वहीं, मंगलवार को सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी गंगा पंचोली ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा  िकवह जनता के बीच जाकर भाजपा के चार साल के नाकामी के बारे में बतायेंगे।