Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 25 Oct 2021 4:07 pm IST

जन-समस्या

पिथौरागढ़ में भोजन माताओं ने किया प्रदर्शन


भोजन माताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए 15 हजार मानदेय व 5 लाख का बीमा मांगा। कहा श्रम कानून के तहत उन्हें मानदेय दिया जाना चाहिए। लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर उनकी आवाज दबा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को संगठन की जिलाध्यक्ष जानकारी भंडारी के नेतृत्व में भोजन माताएं रामलीला मैदान पहुंची और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा उन्हें श्रम कानून के तहत हक मिलना चाहिए। लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। वे लंबे समय से 15 हजार मानदेय व 5 लाख बीमे की मांग कर रही हैं। लेकिन मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा। कहा वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभा रही हैं। लेकिन सरकार उनके प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह भुला चुकी है, जो गलत है। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा जल्द उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगीं। आगामी 9 नवंबर को नगर में विशाल जुलूस निकाला जाएगा।