Read in App


• Wed, 17 Jan 2024 10:54 am IST


चरखा चलाया...नमक पीसा...पिथौरागढ़ में दिखा CM धामी का अनूठा अंदाज !


पिथौरागढ़। गृह जनपद पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी सहज नजर आए। मंगलवार को देव सिंह मैदान में उन्होंने धारचूला की व्यास और दारमा घाटी के वाइब्रेंट विलेज से आई महिलाओं के साथ बागेश्वरी चरखे और कतली में ऊन की कताई की।रांच में पारंपरिक रूप से बनने वाला दन (कालीन) की बिनाई भी की। इतना ही नहीं दही मथने वाले बिंडा (लकड़ी का मटका) में फिरका चला कर मठ्ठा बनाया और उसका स्वाद भी लिया। जिसके लिए सीएम ने स्वयं ही सिलबट्टे पर पहाड़ी हरा नूण (नमक) पीसा। जाराजिबली से पहुंचे विशाल नगाड़े को भी बजाया।

बता दें कि मुख्यमंत्री धामी ने दीदी-बैंणी महोत्सव के दौरान बिण सिडकुल आस्थान में 253 उद्यमियों को व्यावसायिक भूखंड आवंटन के स्वीकृति पत्र भेंट किए। इस मौके पर पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन की काफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। साथ ही मिलेट से निर्मित भिटोली का भी शुभारंभ किया।