Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Oct 2021 4:39 pm IST

जन-समस्या

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में रोष


ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र में दो दिन के अंदर मारपीट के दो मामले सामने आए है। पहले मामले मे आोरपियों ने व्यापारी के घर घुसकर उस पर रोड से वार कर दिया,  वही दूसरे मामले मे  कुछ पर्यटकों ने नगर पालिका मुनिकीरेती के पूर्व सभासद और राफ्टिंग संचालक अनुराग पयाल के साथ भी मारपीट की थी। इसमें उन्हें काफी चोट आई थी। दोनो ही मामलों में  आरोपितों की गिरफ्तारी ना होने से क्षेत्रवासियों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द आरोपित गिरफ्तार न हुए तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।