Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 22 Feb 2022 2:41 pm IST

जन-समस्या

कूड़ा न उठने पर जनता नाराज, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी


पौड़ी: छह दिन बीतने के बाद भी नगर पालिका क्षेत्र में कूड़ा नहीं उठने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि कूड़ा नहीं उठने से नगर के करीब 32 स्थानों पर लगे कूड़ेदान भर गए हैं, जिनसे गंदगी फैल रही है। ऐसे में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार को श्रीनगर और श्रीकोट के लोग समस्या से परेशान होकर पालिका दफ्तर धमक पड़े। वहां पालिकाध्यक्ष नहीं मिलने पर उन्होंने स्वास्थ्य निरीक्षक का घेराव किया। लोगों का कहना था कि नगर निगम और नगर पालिका के खेल के बीच जनता पीस रही है।